palwal : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुकेश व राजेश पुत्र श्री दौलत राम निवासी गांव रूंधी पलवल जिन्होंने दिल्ली मथुरा रोड पर शौकत निवासी गांव शौफता पलवल की आधा एकड़ जमीन किराए पर ली हुई है में हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो गांव पयाला फरीदाबाद से डीजल तेल लेकर आने वाले तेल टैंकरों से 60/- प्रति लीटर तेल खरीद कर 80/- प्रति लीटर बेच जा रहा है।
प्राप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा श्री विनय मुदगिल सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी पलवल तथा स्थानीय पुलिस थाना गदपुरी की एक संयुक्त टीम के साथ उपरोक्त स्थल पर रेड की गई। रेड के दौरान एक तेल टैंकर रजिस्ट्रेशन नंबर HR-47E-2140 से 3 व्यक्तियों द्वारा चोरी छिपे तेल निकाला जाता हुआ मिला।
पूछताछ पर मुकेश पुत्र श्री दौलतराम ने बतलाया कि वे रोजाना 15/20 टैंकरो से करीब 500 लीटर डीजल चोरीछिपे खरीदते है और संजय वाशी टप्पल उ.प्र. को बेच देते है। उनका ट्रांसपोर्ट का भी काम है। 7 टेंकर अभी चल रहे है। 5 टेंकर पानीपत पार्किंग में खड़े है जो पानीपत रिफाइनरी में चलेगे। कुछ तेल अपने गाड़ियों में भी उपयोग कर लेते है। प्रदीप पुत्र प्रताप को अपनी सहायता के लिए 12 हजार रुपये मासिक तनखा में रखा हुआ है।
चालक दिनेश कुमार पुत्र श्री माता प्रसाद ने बताया कि वह आज हिसार डीजल लेकर जा रहा था। लालच में आकर यहां 24/25 लीटर तेल बेच दिया।
निरीक्षण पर 5 डर्मो में 1000 लीटर डीज़ल तेल व तेल चोरी करने के उपकरण मिले।
श्री विनय मुद्गल सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी पलवल द्वारा मौका पर मिले तेल का 1 सम्पल लिया गया तथा मुकेश, राजेश पुत्र दौलत, टेंकर चालक दिनेश व प्रदीप के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाना गदपुरी में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कराया गया है।
मौका से मुकेश पुत्र दौलत राम, प्रदीप पुत्र प्रताप व टैंकर चालक दिनेश को गिरफ्तार किया गया। मौका पर मौजूद तेल व टैंकरों से तेल निकालने के उपकरणों को कब्जा पुलिस में लिया गया। अभियोग का अनुसंधान श्री राजेश कुमार उप निरीक्षक थाना गदपुरी द्वारा अमल में लाया जा रहा है।
