स्किल स्कूल एसवीएसयू में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू

 

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के पलवल स्थित इनोवेटिव फीडर स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र में 9वी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है एवं यह प्रक्रिया ऑफलाइन है। 9वीं कक्षा के लिए आवेदन पत्र विश्वविद्यालय के दूधौला स्थित परिसर एवं गुरुग्राम के सेक्टर 44 स्थित ट्रांजिट ऑफिस में जमा कराये जा सकते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज नेहरु ने बताया है कि इस विद्यालय में बच्चों को कौशल शिक्षा के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती है। यहाँ बच्चों को समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रभावी शिक्षा प्रदान की जा रही है। बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार कोई भी दो कौशल विषय प्रदान किये जाते है। यह प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल 2022 से शुरू की गई एवं इसकी अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2022 शाम 5:00 बजे तक है । आवेदन पत्र दिए गए पतों पर प्रत्यक्ष रूप से जमा करा सकते हैं अथवा डाक के माध्यम से भी भेजा जा सकता है। दाखिले के लिए अन्य जानकारी विद्यालय की वेबसाइट www.svsuskillschool.ac.in व विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.svsu.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं।