जैन मॉडर्न स्कूल में नि:शुल्क डिस्पेंसरी व सिलाई सेन्टर खोला गया  

फरीदाबाद, 5 अप्रैल। डबुआ कॉलोनी स्थित जैन मॉडर्न स्कूल में प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नि:शुल्क डिस्पेंसरी तथा नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर खोला गया। इन दोनों सैन्टरों का उद्घाटन पूर्व पार्षद महेश मणी, निवर्तमान पार्षद मनवीर भड़ाना, प्रयास संस्था के महासचिव पवन गुप्ता, स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट अमित जैन व समाजसेवी सचिव तंवर द्वारा किया गया।
प्रयास वेलफेयर सोशल सोसायटी संस्था के महासचिव पवन गुप्ता ने बताया कि डिस्पेंसरी में प्रतिदिन नि:शुल्क डॉक्टर परामर्श व दवाईयां दी जाएगी व सिलाई सेंटर पर महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई, कड़ाई, बुनाई व 1 घंटा अशिक्षित महिलाओं को बेसिक शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों को अपनी संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट अमित जैन ने शुरूआत में सभी आए हुए अतिथियों का बुक्के देकर स्वागत किया और प्रयास संस्था की सभी टीम का इन सेंटरों को स्कूल में खोले जाने के लिए धन्यवाद दिया।
स्कूल में प्रिंसिपल श्रीमती सारिका जैन ने आए हुए सभी अतिथियों का बुक्के देकर सम्मान किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रयास संस्था से नवीन कुमार मैनेजर, श्रीमती मधु शर्मा प्रिंसिपल, श्री नायर अस्सिटेंट मैनेजर, प्रदीप गुप्ता, श्रीमती ज्योति गुप्ता, लाजपत मदान, डॉक्टर मीनाक्षी, ईशा, सरोज नेगी, पंकज जैन,  संतोष कुमार, अजय आदि थे।