भाजपा ने हमेशा किया हर वर्ग का विकास : कृष्णपाल गुर्जर

भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर के जयंती जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
फरीदाबाद, 03 अप्रैल । एक अप्रैल से 14 अप्रेल तक भारत रत्न बाबा साहिब अम्बेडकर जी की 131 वी जयंती जन्मोत्सव के रूप में देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाई जायेगी। फरीदाबाद में इसकी शुरूआत रविवार को बल्लबगढ़ के सेक्टर 3 के अम्बेडकर भवन से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की। इस शुभ अवसर पर दो नव जोड़ो की शादी भी सादगी से कराई गई। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा हर वर्ग का विकास किया है। श्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर की देन है हम सब भारत के संविधान को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे है। वहीं हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने सभी को अंबडेकर जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहिब अम्बेडकर ने देश को नई दिशा देने का काम किया था आज उन्ही के पदचिन्हों पर देश आगे बढ़ कर तरक्की की राह पर है।भाजपा ने संविधान का सम्मान कर देश को संविधान की राह पर चलने का संदेश दिया है। इस मौके पर विधायक रेवाड़ी से सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रधान विश्वनाथ सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।