बढ़ती महंगाई ने किसान-मजदूर सहित आम गरीब व माध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है: भूपेन्द्र सिंह हुडडा

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज ने किया भूपेन्द्र सिंह हुडडा का स्वागत
फरीदाबाद, । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने किसान-मजदूर सहित आम गरीब व माध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस ले। उन्होंने कहा कि आज समाज का हर वर्ग इस सरकार से दुखी है, किसान, मजदूर, कर्मचारी, छोटा व्यापारी, बेरोजगार समेत हर वर्ग को सरकार से निराशा हाथ लगी है। हरियाणा में सर्वाधिक बेरोजगारी, रिकॉर्ड महंगाई, आर्थिक मंदी, सबसे ज्यादा चोट आमजन पर पड़ी है। नेता प्रतिपक्ष बुधवार को बल्लभगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बातें कहीं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उदयभान, पूर्व विधायक ललित नागर, रघुवीर ङ्क्षसह तेवतिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश गौड, फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े लखन ङ्क्षसगला, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर, रेनू चौहान, नीरज गुप्ता, वेदपाल दायमा, सेवाराम वर्मा, लीलू पहलवान, जयकिशन शर्मा, के एल शर्मा, राजू धारीवाल, सूरज सेंगर, विनोद डागर , हबीब प्रधान, धर्मेन्द्र लाम्बा, चरण मूजेसर, अलकेश यादव , के के राव, मदन गोयल, भूपेश बंसल, विजय गोयल, गुरूप्रीत सिंह लहरी, गुरूदेव सिंह , जसवीर सिंह , बलवीर सिंह , हेमलता सेंगर , राजेन्द्र चौहान, मास्टर गंगा विष्णू ,जीत सिंह गिल, जितेन्द्र सिंह , विक्की अरोड़ा ,ललित जटवानीी , गुलशन बग्गा सहित अनेेक कांगे्रसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार अंधी और बहरी सरकार है यह न तो कर्मचारियों की सुनती है। न ही जनता की सुनती है। सरकार जब चलती है। जब सरकार लोगों का मन जीते ।
प्रदेश में सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सडक़ों पर आन्दोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है, उन्होंने बताया कि विधानसभा में भी पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाया था। हरियाणा सरकार को राजस्थान व छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की तर्ज पर कर्मचारियों की मांग मानते हुए पुरानी पेंशन लागू करनी चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार पुरानी पेंशन लागू नहीं करेगी तो हमारी सरकार बनते ही हम पुरानी पेंशन लागू करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कांग्रेसी एकजुट हैं। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कुलदीप विश्राई और कुलदीप शर्मा का आपस का मामला है। कांग्रेस से उसका कोई लेना देना नहीं है। लेकिन उनमें भी मनभेद नहीं है। हरियाणा में आप का कोई आधार नहीं है। दीपेन्द्र सिंह हुडडा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मामला है । हमारी तरफ से ऐसा कोई प्रयास नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबोने के सिवाय कोई काम नहीं किया।  इस अवसर पर बल्लभगढ़ पहुंचने पर भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज की पीठ थपथपाई और कहा कि बल्लभगढ़ से मजबूत मजबूत कांग्रेसी हमारे साथ है और भविष्य में वह बल्लभगढ़ में इसी तरह आते रहेंगे।