हमारा उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना – रेडक्रॉस सचिव
फरीदाबाद 30 मार्च। जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद एवं विशंभरा सेवा न्यास के संयुक्त तत्वाधान में सिंगर इंडिया के सहयोग से ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में विशंभरा सेवा न्यास की हरियाणा की संयोजिका रजनी गुलाटी, उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी, ब्लड कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजिका अनीता शर्मा, विशंभरा सेवा न्यास के सचिव सुषमा तोलंबिया रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया।
सचिव विकास कुमार ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम समाज में कमजोर वर्ग के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ सकें उनको आत्मनिर्भर बना सकें। इसके लिए आज सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया गया है। मुझे पूरा विश्वास है क्या ज्यादा से ज्यादा सिलाई केंद्र में बच्चे आकर अपने आप को आत्मनिर्भर अवश्य बनाएंगे। हमारा मुख्य रूप से उद्देश्य यह भी रहेगा जब यह बच्चे यहां से प्रशिक्षण ले लेंगे तो उसके उपरांत इन्हें रोजगार की सुविधा भी हमारे माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
रजनीश गुलाटी जी ने बताया कि विशंभरा सेवा न्यास के माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। हमारा आरंभ में तकरीबन 80 से 100 बच्चों एवं महिलाओं को लाभ पहुंचाने का कार्य रहेगा। जिसके लिए हमारे द्वारा एक टीम भी गठित की गई है। जो की इस कार्य को सुचारू रूप से देखेगी।
उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी एवं ब्लड कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल द्वारा बताया गया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी मानवता के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इसी के अंतर्गत आज एक और फरीदाबाद में सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने बताया कि जब सिलाई सीख जाएंगे तो समृद्ध महिलाएं समृद्ध भारत का निर्माण करेंगी। अपने परिवार का लालन-पालन करने में उनको सहयोग प्राप्त होगा।अपने को आत्मनिर्भर बनाएगी।
कार्यक्रम की संयोजिका अनीता शर्मा ने बताया कि ग्रीन फील्ड के आसपास के रह रहे स्लम बस्तियों के लोगों को इसका निश्चित रूप से बहुत ही फायदा मिलने वाला है। जिसके लिए मैं जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं सिंगर इंडिया की टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सेवक समिति की पूर्व एवं पश्चिमी की कार्यवाहिका अनुपमा, शालिनी, किरण गुलाटी, चित्रा, सिंगर इंडिया की तरफ से दया, टी.बी कोऑर्डिनेटर मधु भाटिया एवं अन्य समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
