विश्व जल दिवस के अवसर पर यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए चला जन जागरूकता अभियान


यमुना रक्षक दल यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के प्रति कृत संकल्पित – डॉ० आर एन सिंह

यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ० आर एन सिंह की अध्य्क्षता में विश्व जल दिवस के अवसर पर ददसिया गाँव के यमुना तट पर यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सचिव पंडित रमाकांत तिवारी, पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस के सिंह, प्रोत्साहन मंच के महासचिव बिनय प्रताप सिंह, श्रमिक नेता एडवोकेट नागेश सिंह, अजय त्यागी, सुरेंदर त्यागी, अजय गोयल, राज कुमार नम्बरदार, सोनू पंडित, लक्षी राम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगो ने शिरकत किया। डॉ० आर एन सिंह ने हथिनी कुण्ड से लेकर दिल्ली, फरीदाबाद, वृन्दावन, मथुरा तक यमुना जी की दुर्दशा पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकारों से 1994 के यमुना जल बॅटवारे पर शीघ्र पुनर्विचार कर हथिनी कुंड से प्राकृतिक मार्ग में यमुना जल का अविरल प्रवाह सुनिश्चित करने के साथ हीं इनके निर्मलता के लिए स्थायी एवं ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली ने यमुना रक्षक दल के प्रयासों की उन्मुक्त कंठ से प्रसंशा करते हुए सरकार का ध्यान यमुना जी की दीन-हीन अवस्था की ओर आकर्षित किया। पंडित रमाकांत तिवारी ने सरकार में इच्छा शक्ति के अभाव को यमुना जी के दयनीय स्थिति के लिए जम्मेवार बताया। एडवोकेट नागेश सिंह, एस के सिंह, बिनय प्रताप सिंह, अजय गोयल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।