दिल्ली, 22 फरवरी, 2022ःसन्त निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति मेंसंपूर्ण भारतवर्श में 100 के करीबनिरंकारी सत्संग भवनों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया जायेगा, जिनका समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।मरीजों की जाँच वहां पर उपस्थित योग्य डॉक्टरों की अध्यक्षता में की जायेगी। इसके अतिरिक्त मोतियाबिंद से संबंधित रोगियों का आॅपरेषन सरकारी अस्पतालोंमें किया जायेगाऔरमिशन की ओर से ज़रूरतमंद मरीजों को दवाईयांएवं नज़र के चश्मे भी दिए जायेंगे ताकि अधिक से अधिक संख्या में मरीज इससे लाभान्वित हो सकें।
जैसा कि विदित ही है कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के सानिध्य में सन्त निरंकारी मिशन ने आध्यात्मिकता द्वारा विश्व को प्रेम, दया, करुणा, एकत्त्व जैसे भावों से जोड़कर, दीवार रहित संसार की परिकल्पना को साकार किया।उन्होंने भक्तों को आध्यात्मिकता के साथ साथ मानवता एवं प्रकृति की सेवा करते हुए अपने कत्र्तव्यों को निभाने की प्रेरणा दी।वर्तमान में इसी श्रंखला को सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। इसी मंतव्य की पूर्ति हेतुआज 23 फरवरी को यह नेत्र जांच शिविर लगाये जा रहे हंै।
इसके अतिरिक्त कोरोना काल में जब समस्त भारतवर्शके अस्पतालों में अॉक्सीजन की कमी हो गई थी तब मिशन की ओर से ‘वननेस वन परियोजना’ के अंर्तगत 21 अगस्त, 2021 को संपूर्ण भारतवर्श मंे लगभग 350 स्थानों परडेढ़ लाख के करीब वृक्ष रोपित किये गयेऔर साथ ही उनकी देखभाल करने हेतु तीन वर्शो तक गोद लेकर उनके पालन पोषण का भी संकल्प लिया गया।
इसी महाअभियान को आगे बढ़ाते हुए मिषन के सेवादारों द्वाराआज के दिन 50,000 वृक्ष ओरलगाये जायेंगेएवं उनकी निरंतर देखभाल भी की जायेगी ताकि प्रदूशण का स्तर कम किया जा सके एवं प्राणवायु अर्थात् आॅक्सीजन का निर्माण अधिक से अधिक हो सके क्योंकि मनुश्य का जीवन जिस प्राण वायु पर आधारित है वह हमें इन वृक्षों के माध्यम द्वारा ही प्राप्त होती है।
संत निरंकारी मिषन द्वारा प्रति वर्श स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मानव कल्याण की भलाईके लिए बाबा हरदेव सिंह जी का यहीं दृश्टिकोण था कि ‘प्रदूशण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक है।’ किन्तु इस वर्श कोरोना की विशम परिस्थिति के कारणमिशन की ओर से जहां जहां पर संत निरंकारी सत्संग भवन हैंकेवल उन्हीं स्थानोंपर एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
उक्त जानकारी संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेषन के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा द्वारा दी गयी। इन सभी अभियानों का आयोजन कोविड-19 के दिषा-निर्देषों की पालना करते हुए ही किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रखते हुए पालघर जिले के आदिवासी तलासरी क्षेत्र में सायवन गांव के घुलुम पाड़ाक्षेत्र में तृतीय सीमेंट नाला बांध (ब्छठ) का निर्माण किया गया, जिसका लोकार्पण बुधवार, दिनांक 23 फरवरी, 2022 को जनरल सेक्रेट्री, सन्त निरंकारी मंडल,आदरणीय श्री सुखदेव सिंह के करकमलों द्वारा किया जायेगा। इससे पूर्व भी दो सीमेंट नाला बांध (ब्छठ) का निर्माण आदिवासी जनजातियों के कल्याण हेतु किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिषन सदैव ही मानव कल्याण के लिए अग्रणी रहा है जिनमे मुख्यतः स्वास्थ्य, षिक्षा एवं सषक्तिकरण के लिए सेवाएं की गई हैं और यह सभी सेवाएं निरंतर जारी हैं।
