फरीदाबाद, 16 फरवरी । फिल्मी स्टाईल में हवाबाजी करने के शौक ने युवक को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। युवक हवाबाजी के लिए अलीगढ़ से छह हजार रूपए में कट्टा खरीदकर लाया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम ओमप्रकाश है जो राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है और फिलहाल बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में रह रहा था। 24 वर्षीय आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। दोस्तों में अपनी हवा बनाने के लिए वह इस देसी कट्टे को खरीदकर लाया था ताकि फिल्मी स्टाईल में दोस्तों पर रौब जमा सके। इसकी सूचना पुलिस को लगी औघ्र पुलिस ने उसे सेक्टर-8 एरिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस उक्त व्यक्ति की भी तलाश में जुटी है, जिससे उसने देसी कट्टा खरीदा था।
