भाजपा की आस्था जताते हुए 40 से ज्यादा लोगों ने थामा भाजपा का दामन

फरीदबाद। भाजपा में अपनी आस्था दिखाते हुए बल्लबगढ विधानसभा के करीब 40 से ज्यादा लोगों ने ललिता मिश्रा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा और विधानसभा में प्रभारी परवीन चौधरी की मौजूदगी में सेक्टर 8 कार्यालय पर पहुँच कर भाजपा का दामन थामा है। ललिता मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी व प्रदेश के परिवहन मंत्री जी मूलचंद शर्मा के द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को देखते हुए उनके साथ आज करीब 40 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में विश्वास जताया है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम परिवहन मंत्री के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने कहा कि आज भाजपा सरकार के कार्यो का गुणगान प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री के कारण पूरे देश मे हो रहा है ऐसे ही बल्लबगढ विधानसभा में कराए गए कार्यो का गुणगान पूरे प्रदेश में हो रहा है।आज बल्लबगढ की जनता के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा दिन रात मेहनत कर रहे है उनके प्रयासों से बल्लबगढ के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूलों ओर कालेजो का निर्माण कराया गया है। आरएमसी सडक़ो का जाल, सीवरेज देकर यहाँ की जनता को 40 साल से आ रही दिक्कतों को दूर करने का काम किया है। वही इस मौके पर परवीन चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा की रीति ओर नीति को देखकर ही शहरवासियों ने इतनी बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थामा है।