शहाबुद्दीन चुने गए नगर निगम बेलदार यूनियन के प्रधान

फरीदाबाद, 3 फरवरी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम बेलदार यूनियन के चुनाव नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप प्रधान कमला, जिला सचिव नानक चंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता सुरेश देवी, धर्म सिंह मुल्ला की देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में शहाबुद्दीन को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया तथा जीतराम को सचिव, करतार को वरिष्ठ उपप्रधान, रामेश्वर उपप्रधान, रामपाल कोषाध्यक्ष, अमर सिंह सह सचिव, राशिद ऑडिटर, जयवीर संगठनकर्ता व ओम प्रकाश, रण सिंह, रामकिशन व मंगल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने चुने हुए प्रतिनिधियों को ईमानदारी व कर्मठता के साथ काम करने की शपथ ग्रहण करवाई।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि किसी भी संस्था के चुनाव करवाने से संस्था का सांगठनिक ढांचा मजबूत होता है और उनके मुद्दों को मजबूती से सरकारों के समक्ष उठाने के लिए मजबूत विकल्प मिलता है। श्री शास्त्री ने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद में संघ का सदस्यता अभियान और चुनावी कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। कल 3 फरवरी को बेलदार यूनियन का चुनाव भी करवाया जाएगा और इसके बाद वाटर सप्लाई कार्यालय व अन्य टीमों के चुनाव संपन्न करवा कर जिला कमेटी का चुनाव करवाया जाएगा। जिला सचिव नानक चंद खैरालिया ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी कार्यक्रमों में नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारी बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे।