कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने लगाई हरियाणा ओबीसी सैल के चेयरमैन की ड्यूटी
फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन एवं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित भड़ाना उत्तरप्रदेश में अब कांग्र्रेस प्रत्याशियों के समर्थन मेें प्रचार प्रसार करते नजर आएंगे। उन्हें यह जिम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई है। पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर ललित भड़ाना ने ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन ताउम्रद्वाज साहू, हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल, कांग्र्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्वमंत्री एवं विधायक श्रीमती किरण चौधरी, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी तत्परता से निभाएंगे और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर प्रचार प्रसार कर उन्हें विजयी बनाने के लिए कोई कोर कसर बाकि नहीं छोंड़ेंगे। ललित भड़ाना ने कहा कि उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों में हो रहे चुनावों में जनता जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ मतदान करके अपना आक्रोश जाहिर करेगी और कांग्रेस पार्टी में फिर से विश्वास जताएगी। गौरतलब है कि हरियाणा ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन ललित भड़ाना की इससे पूर्व भी कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान, गुजरात, हरियाणा निगम चुनावों, दिल्ली चुनावों में भी ड्यूटी लगाई थी, जिसका निवर्हन उन्होंने पूरी तत्परता से किया था।
