क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने दो सट्टा खाई करने वाले आरोपियों को ₹15550 सहित किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान द्वारा जुआ और सट्टा खाई के मामलों पर कार्रवाई करने के दिए गए र्निदेश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारत निवासी महावीर कॉलोनी बल्लभगढ़ और संजय निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी भारत को थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया से सट्टा खाई करते हुए ₹5050 सहित और आरोपी संजय को सट्टा खाई करते हुए 10,500 सहित थाना सारन के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ और थाना सारन में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी नशे के आदी हैं नशे की पूर्ति के लिए सट्टा खाई का काम करते हैं दोनों आरोपियों पर पुलिस के द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई ।