एचपीएससी द्वारा आठवीं बोर्ड रद्द किए जाने की सुनवाई पर फैसला टला , सरकार ने कोर्ट से मांगा समय

Faridabad: माननीय उच्च न्यायालय में हरियाणा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली आठवीं की परीक्षा को निरस्त करवाने हेतु हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस द्वारा याचिका दायर करवाई गई थी । जिसकी आज 10 जनवरी 2022 को सुनवाई हुई । माननीय उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार एवं बोर्ड को आदेश दिया है जब तक फाइनल फैसला नहीं होता प्राइवेट विद्यालयों को आठवीं की बोर्ड की परीक्षा से संबंधित कोई भी गतिविधि करवाने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा जानकारी देते हुए एचपीएससी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत मुंजाल एवं प्रदेश प्रवक्ता सौरभ कपूर ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा के सभी मानता प्राप्त सीबीएसई स्कूल्स एवं आईसीएसई स्कूल्स को भी आठवीं के बोर्ड की परीक्षा करवाए जाने की बात हो रही है और हरियाणा शिक्षा विभाग ने भी इसको लेकर ऑर्डर जारी कर दिए हैं उसी को लेकर एचपीएससी ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में इस गलत फैसले के लिए याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई 10 जनवरी को हुई और सरकारी अधिवक्ता ने इस मामले को लेकर अभी कोर्ट से और समय मांगा तो कोर्ट ने तब तक के लिए स्कूलों पर किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी।