फरीदाबाद- 07 जनवरी 2022 : शिरडी साई बाबा टैंम्पल सोसायटी, सेक्टर 86 में बी के हॉस्पिटल के सिविल सर्जन फरीदाबाद के सहयोग से कोविड 19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी। वैक्सीनेशन 18 प्लस और 45 प्लस की आयु वर्ग को लगाया गया। इसमें कुल ३०१ व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगया गया। इस कैंप को प्रिंसिपल बीनू शर्मा, के ए पिल्लै, बिजेन्द्र कुमार पांडे, विकास राय, वैशाली शर्मा, जय त्रिपाठी आदि ने सुचारू रूप से संभाला। मेडिकल टीम ने टीकाकरण के प्रबंध की सराहना की और टीका लगवाने जो व्यक्ति आये उनकी भी अच्छे से देखभाल की गई। सभी का नंबर से टीकाकरण किया गया। उनके बैठने की उचित व्यवस्था की गई। शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसाइटी के अध्यक्ष डा. मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि साई धाम हमेशा से ही सामाजिक और धार्मिक कार्य में आगे रहता है। संस्था कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन समय-समय पर करता रहा है। अगला कोविड कैंप 14 जनवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा। कैंप का समय प्रात:10 बजे से 3 बजे तक रहेगा।
