फरीदाबाद। हरियाणा स्टाईल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन फरीदाबाद के गांव खेड़ीकलां में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जजपा के वरिष्ठ नेता विजयपाल तेवतिया द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार अजय गौड़, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी ने शिरकत की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बलदेव अलावलपुर मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रतियोगिता में आए सभी अतिथियों का कमेटी और ग्रामवासियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में एक लाख, 71 हजार व 31 हजार की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पहला इनाम 101000 जिला रोहतक के बहु अकबरपुर मास्टर टीम ने जीता, दूसरा इनाम 71000 जिला रोहतक के बहु अकबरपुर फौजी टीम ने जीता तथा तीसरा इनाम 31000 जिला फरीदाबाद की बदरपुर सैद की टीम ने जीता वही बेस्ट बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को एक-एक मोटरसाइकिल इनाम में दी गई। प्रतियोगिता में अतिििथयों ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें खेल को खेल भावना से खेलने की नसीहत दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर फस्र्ट विजेता टीम को कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ बलदेव अलावलपुर ने एवं पार्षद वीरसिंह नैन और टूर्नामेंट कमेटी ने इनाम देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला फरीदाबाद के जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव, एडीसी सतवीर मान, बडकल के एसडीएम पंकज सेतिया, ज्वाइंट कमिश्नर एमसीएफ अनिल यादव ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बीर सिंह नैन पार्षद, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, राकेश नरवत समाजसेवी देबू भारद्वाज,पार्षद जगन डागर, समाजसेवी चौधरी जगबीर तेवतिया, डीपी सतीश नरवत, लोकपाल, डीपी देवेंद्र लालाजी और बलजीत नरवत आदि मौजूद थे।
