जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जीता खिताब
फरीदाबाद।
ओमैक्स स्पा विलेज में रहने वाली डिंपी जैन ने जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया क्रोम का खिताब जीता है। उनके खिताब नाम होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
खिताब जीतने के बाद डिंपी जैन ने बताया कि हमारे हरियाणा प्रदेश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं, अगर उनमें अटूट विश्वास हो तो वह किसी भी मुकाम तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लड़कियों में हुनर की कमी नहीं है, बस उन्हें एक प्लेटफार्म की जरूरत है। श्रीमती जैन ने बताया कि वह स्वयं भी ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास करेंगी, जिससे उनको अपनी प्रतिभा को देश दुनिया के सामने रखने का अवसर मिल सके।
इस प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा किया गया था। जिसमें करीब 5000 प्रतियोगियों को पीछे छोडक़र फरीदाबाद की डिंपी जैन ने खिताब अपने नाम किया है।
