स्वच्छ्ता ओर संदेश के लिए किया गया सम्मानित

सृष्टि गुलाटी को स्वच्छता के लिए चित्र ओर जागरुक संदेश के लिए मिशन जागृति संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

Faridabad:  मिशन जागृति संस्था द्वारा वार्ड नं 8 डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद स्थित लेजर वैली पार्क में स्वच्छता के लिए एक चित्रकला,स्लोगन ओर आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम फरीदाबाद एवं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन डबुआ कॉलोनी एन.आई.टी फरीदाबाद के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस प्रतियोगिता में कई सारे बच्चो ने भाग लिया। प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को उनके द्वारा बनाई गई चित्रकला के लिए सम्मानित किया गया। सृष्टि गुलाटी द्वारा भी अपने हाथों से जागरूकता के लिए चित्र बनाया गया। पांच वर्षीय सृष्टि गुलाटी द्वारा कूड़े को लेकर एक जागरूक संदेश भी दिया गया। इस संदेश के माध्यम से सृष्टि गुलाटी ने गीले ओर सूखे कचरे को अलग-अलग करने के बारे में सभी को बताया और निवेदन किया की गीला ओर सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबीन मे डाले। सभी को अपने आस पास सफाई के विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रवेश मालिक ने कहा कि सृष्टि गुलाटी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड गर्ल हैं जिसने फरीदाबाद का नाम पूरे भारत में रोशन किया है। स्वच्छता के लिए भी सृष्टि बेटी का सहयोग सराहनीय है जो अपनी चित्रकला ओर सन्देश के माध्यम से लोगो को जागरूक कर रही है। मिशन जागृति संस्था नगर निगम फरीदाबाद के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। छोटे बच्चों को भी इस मुहिम में शामिल किया गया है। इस अवसर पर मुनेश शर्मा, नगर निगम से इंदरजीत, मिशन जागृति संस्था से प्रवेश मालिक, गुरनाम सिंह, राजेश भूटिया, विपिन, वार्ड 8 पार्षद ममता कवींद्र चौधरी, उमेश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। सभी ने बच्चो का उत्साह बढ़ाया ओर शुभकामनाएं दीं।