राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम रवाना

 

पुणे महाराष्ट्र में वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा 27 से 30 दिसंबर तक राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है हरियाणा किकबॉक्सिंग खेल संघ के महासचिव राजेश कुमार द्वारा बताया गया की इस प्रतियोगिता में हरियाणा के तीन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और इस प्रतियोगिता में लगभग देशभर के 1500 खिलाड़ी भाग लेंगे

खिलाड़ियों के नाम :
1. हर्ष चोहन – पॉइंट फाइट
उम्र – 9 साल
2.आदित्या कुमार – पॉइंट फाइट
उम्र – 15 साल
3. प्रकाश शर्मा – ‌‌पॉइंट फाइट
उम्र – 21 साल
हरियाणा टीम कोच के रूप में आशू यादव और वाको इंडिया के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अधिकारी नितेश नरवत अपनी भूमिका निभाएंगे

इस मौके पर SAVE FARIDABAD के अध्यक्ष पारस भारद्वाज ,अरुण यादव और
हरियाणा किकबॉक्सिंग खेल संघ
के अध्यक्ष भारत कुमार ,अवनीश कुमार गौड़ ,अजीत तोमर ,अमित वेद, राकेश शर्मा, भरत व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की