मेजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा नेशनल टैलेंट चैंपियनशिप 2021 कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad : बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में मेजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा नेशनल टैलेंट चैंपियनशिप 2021 कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन संस्था के चेयरमैन डॉ सीपी यादव द्वारा किया गया जिसमें 22 राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, कवर शैलेंद्र सिंह नंबरदार पूर्व कांग्रेस विधायक शारदा राठोर , सेलिब्रिटी प्रोफेशनल रेसलर दा ग्रेट खली टीम दिव्या अली व डॉ राम अवतार शर्मा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, आर. एल बोरा सी. ए. , मुकेश मंगला, हरीश सिंगला, तरुण सिंगला, अभिषेक गुप्ता, नरेंद बाल भवन अधिकारी कमलेश शास्त्री, पलवल बाल भवन अधिकारी सुरेखा डागर, दीपक चौधरी पार्षद , लोकेश गोयल अग्रवाल धर्मशाला, बलराम आर्या , दीपक गर्ग सी.ए , सुरेंद्र बतरा , पी. सी यादव EX आर्मी एंड पंचायत सचिव , राकेश शर्मा थानेदार दिल्ली पुलिस , सुमित मंगला, भारत भूषण, सुभाष सोरन, जितेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, अंबिका शर्मा, अमित गुप्ता मौजूद रहे । सभी मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया । जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न राज्यों से भांगड़ा , कथक, फोक डांस , बेली डांस मैं 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। और मेजिक की कला को भी दिखाया गया
जिसमें से प्रथम पुरस्कार वेस्टर्न बॉलीवुड परी सिंह उत्तर प्रदेश से ,द्वितीय पुरस्कार वेस्टर्न हिपहॉप मानशीवी सक्सेना उत्तर प्रदेश, तृतीय पुरस्कार चंद्रआई चटर उपाध्याय वेस्ट बंगाल वेस्टर्न वेली कंटेंपररी को दिया गया वही दूसरी चरण में
प्रथम पुरस्कार – गीता प्रिया कर्नाटका क्लासिकल भरतनाट्यम
द्वितीय पुरस्कार- मिथुन सरकार क्लासिक कथक वेस्ट बंगाल
तृतीय पुरस्कार- दीपाला कावेरी क्लासिकल कच्ची पूड़ी आंध्र प्रदेश
सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी मेडल देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। सभी अतिथियों को अतिथि सम्मान देकर सम्मानित किया गया अंत में कार्यक्रम का समापन सी .पी यादव ने अपनी विश्व प्रसिद्ध जादुई कला दिखाकर समाप्त किया।