प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से देश का दुनिया में बढ़ रहा मान सम्मान
फरीदाबाद।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा विश्वनाथ का कायाकल्प कर जनता में पार्टी का विश्वास और मजबूत किया है। उन्होंने ऐसे ऐसे काम किए हैं जिनके लिए लोग कहते थे कि ऐसा हो ही नहीं सकता है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कही। वह अपने निवास पर आयोजित भाजपा तिगांव मंडल की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में श्री रामलला मंदिर मामले को सुलझा दिया है, जो ५०० वर्षों से अटका पड़ा था। विपक्ष कहता था कि भाजपा वाले मंदिर नहीं बनवाएंगे। लेकिन अब सब चुप हैं। पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा ३७० को शांतिपूर्वक हटा दिया। इसी प्रकार उन्होंने वर्षों से यातना सहन कर रही मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के दर्द से आजादी दिलाई है। जिससे मुस्लिम समुदाय में भी भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ी है।
श्री नागर ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने अब तक ८४ हजार लोगों कोसरकारी नौकरियां दी हैं। इतनी नौकरियां इससे पहले किसी सरकार ने नहीं दीं। हरियाणा में कोई सोच भी नहीं सकता था कि बिना पर्ची बिना खर्ची के सरकारी नौकरी मिल सकती है। लेकिन हमारी मनोहर सरकार में यह सपना सच हो रहा है। उन्होंने भाजपा की सरकारें अंत्योदय यानि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना है। हमारी देश प्रदेश की सरकारें जनता को मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। श्री नागर ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर ली जा रही इन बैठकों का आयोजन संगठन को और मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। विधायक राजेश नागर ने मंडल के पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को भाजपा की रीति और नीति के बारे में जानकारी दी।
इस बैठक में हुकम सिंह भाटी चेयरमैन, गिर्राज त्यागी, सपना शर्मा, कर्मवीर वोहरा, अजब चंदीला, अमन नागर, दयानन्द नागर, शिवकुमार सरपंच, मंजू मैम्बर, उत्कर्ष गर्ग, बाबू हाडा, शिव कुमार, तेज सिंह अधाना, मौ जावेद, दयाचंद सरपंच, प्रवीन नागर, टीकाराम शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण हाडा, हितेश पालटा, प्रधान चन्द्रसेन शर्मा, सतीश शर्मा, भरत शर्मा, विष्णु भगवान, बलराम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
