हरियाणा की राजनीति को नई दिशा देगी तृणमूल कांग्रेस : पं. राजेंद्र शर्मा

टीएमसी की कोर कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर हुआ विचार विमर्श
फरीदाबाद। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की कोर कमेटी की मीटिंग रविवार को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं अपना भारत मोर्चा के फाउंडर मेम्बर पं. राजेंद्र शर्मा के बाटा चौक स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने हिस्सा लेकर टीएमसी संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए पंडित राजेंद्र शर्मा ने कहा कि अपना भारत मोर्चा जहां सामाजिक संगठन के रूप में कार्य करता रहेगा वहीं तृणमूल कांग्रेस अब हमारा राजनैतिक मंच होगा क्योंकि डा. अशोक तंवर ने हरियाणा में टीएमसी के माध्यम से नई राजनैतिक पारी शुरू की है और हम सभी का यह दायित्व बनता है कि जिस प्रकार अपने अपना भारत मोर्चा का संगठन मजबूत किया, उसी तर्ज पर टीएमसी संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोडक़र इसे मजबूत करें। पंडित राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में आज उतार-चढ़ाव का माहौल है, सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियों से लोग तंग है, जबकि कांग्रेस-इनेलो एक सिक्के के दो पहलु है, ऐसे में डा. अशोक तंवर की ओर प्रदेश की जनता विश्वास भरी नजरों से देख रही है और हम सभी को उनके द्वारा चुने गए टीएमसी संगठन को राजनैतिक रूप से मजबूत करना है ताकि आने वाले चुनावों में टीएमसी मजबूती से सरकार बनाने में अपनी दावेदारी पेश करे और यह तभी संभव होगा, जब हम लोग शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडक़र लोगों को पार्टी की जनहितैषी नीतियों के प्रति जागरूक करेंगे। बैठक में पंडित राजेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने इस मुद्दे पर गहनता से विचार विमर्श किया और रूपरेखा तैयार की। बैठक में केसी शर्मा, मनोज नरूला, जोगेंद्र जांगड़ा, राधारमन मिश्रा, राजू खान, सम्मन सिंह, जान्हवी सिंह, बीआर शर्मा, राजकुमार वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, हरीश सैनी सहित अनेकों कोर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।