वृद्व महिला को ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम ने सहारा दिया

बेसहारा वूद्वों को आश्रय देने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक में बेसहारा वृद्वों के आने का सिलसिला जारी है। आज आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को पेनॅल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता(डीएलएसए) नेे फोन पर सूचना देकर बताया कि सेक्टर-12 थाने के पास  एक वृद्व महिला लावारिस  हालत में परेशान बैठी हुई है। किशन लाल बजाज तुरंत अपनी टीम जिसमें सत्यपाल चौहान, सूरज आर्य और पुत्री कोमल बजाज के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्व महिला को एडवोकेट राजेन्द्र गौतम व रविन्द्र गुप्ता एडवोकेट डालसा की मौजूदगी में उठाकर आश्रम लेकर आए। किशन लाल बजाज ने बताया कि वृद्वा का नाम अलका अग्रवाल पत्नी अक्षय अग्रवाल है। किशन लाल बजाज ने वृद्व महिला को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकती है और उनके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति(रजि0) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना सेक्टर-12 थाने मेेंं दे दी जाएगी।