राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन

फरीदाबाद। राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में डॉक्टर महेंद्र सिंह गुप्ता के संरक्षण में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इस युवा महोत्सव में हरियाणा राज्य के तीन जिले – फरीदाबाद, पलवल, झज्जर – के 31 महाविद्यालय शिरकत कर रहे हैं । इस समारोह में कुल 41 विभिन्न प्रतियोगिताओं में 1800 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं । इस समारोह के संयोजक डॉ भूपेंद्र मल्होत्रा हैं । राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के विद्यार्थियों के द्वारा सरस्वती वंदना और महाविद्यालय गान को गा कर इस तीन दिवसीय युवा समारोह का शुभारंभ किया गया । समारोह का विधिवत आरम्भ फरीदाबाद विधानसभा के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अपने कर कमलों से माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया । विधायक ने भारत सरकार और हरियाणा सरकार की तरफ से विद्यार्थियों को लेकर जो विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, उससे विद्यार्थियों को परिचित कराते हुए कहा कि आप इन योजनाओं का यथासंभव लाभ उठाएं । प्राचार्य महोदय डॉ महेंद्र गुप्ता जी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी रचनात्मक प्रतिभा को जब मौका मिले जरूर दिखाएं तभी आप के व्यक्तित्व का चहुँमुखी विकास होगा । युवा महोत्सव में विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने शामिल होकर इस समारोह की शोभा बढ़ाई । महिर्षि दयानंद विश्विद्यालय, रोहतक के सांस्कृतिक समारोह के निदेशक डॉ जगबीर सिंह राठी और निरक्षक डॉ शमशेर सिंह अहलावत की गरिमामयी उपस्थिति पूरे समारोह के दौरान लगातार बनी रही । डॉ सुनिधि, डॉ कुलदीप साहनी, डॉ रवि हांडा, डॉ कृष्णा श्योराण, डॉ गणपत ग्रेवाल, डॉ बाबूलाल शर्मा, डॉ शैलेश्वर कौशिक, डॉ उर्मिला डोंगर, डॉ तरुणा निधी, डॉ सतीश आहूजा, डॉ जे पी जैन आदि विभिन्न महाविद्यलयों के प्राचार्यों ने इस समारोह में शामिल होकर सभी प्रतिभागियों का जोश बढ़ाया । जोनल युवा महोत्सव के प्रथम दिन, दिनांक 14 दिसंबर को प्रथम मंच पर क्लासिकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें कुल सात महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया । हरियाणवी स्किट और माइम प्रतियोगिता में कुल 12 टीम ने भाग लिया । निर्णायक मंडल में डॉ महिपाल सिंह, डॉ अंजू विश्वास, डॉ एच जी रॉय समिल्लित थे । दूसरे मंच पर भारतीय सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 11 टीम ने भाग लिया । निर्णायक मंडल में नरेश मल्होत्रा (आकाशवाणी, दिल्ली), डॉ कैलाश वर्मा, डॉ सुनील भटनागर (कम्पोजऱ) जी थे । तीसरे मंच पर गीत, गजल और भजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कुल 15 टीम ने भाग लिया । निर्णायक मंडल में शिल्पी मेंदीरत्ता, श्री गुलाब सिंह, रुबिया भाटी जी शामिल थे । चौथे मंच पर हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू कविता पाठ-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 27 टीमों ने भाग लिया । निर्णायक मंडल में सीमा वत्स, कपिल सहगल, आसिफ अंसारी जी शामिल थे । पांचवें स्टेज पर पेंटिग, ( 23 टीम) ‘क्ले मॉडलिंग(11 टीम), कार्टूनिंग (15 टीम) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । निर्णायक मंडल में धर्म अहलावत, पवन मल्होत्रा, सुनील गुप्ता जी थे । छठे स्टेज पर संस्कृत व्याख्यान और श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें दस टीम ने भाग लिया । निर्णायक मंडल में डॉ मालती राघव ( प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रो. सुधीर कुमार ( जेएनयू, दिल्ली) और डॉ सुरेंद्र ( जेएनयू) शामिल थे ।