गांव भांकरी में मेगा सफाई अभियान के तहत हुई नालों व सडक़ों की सफाई

वार्ड नंबर 16 के युवा समाजसेवी प्रवीण चौधरी बोले, शहर को साफ रखना हम सबका दायित्व
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बडखल की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा व फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव के निर्देशानुसार आज गांव भांकरी में आज मेगा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां सडक़ों पर झाडू आदि लगाई गई वहीं लम्बे समय से बंद नालों की भी सफाई की गई। यही नहीं बल्कि सीवरेज की भी यहां मशीनों द्वारा सफाई की गई। इस अवसर पर वार्ड नंबर 16 के युवा समाजसेवी एवं भाजपा ओबीसी सैल के जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ खड़े होकर गांव की साफ सफाई करवाई और जिस लोगों ने सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किया हुआ था, उन्हें भी चेताया और सरकारी जमीन खाली करने को कहा। प्रवीण चौधरी ने कहा कि फरीदाबाद जिले को स्वच्छ रखने के लिए जो अभियान शुरू किया गया है, उसमें हम सभी को भी अपनी भागेदारी निभानी होगी, तभी यह सही मायनों में साकार हो पाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ बनाकर इसे स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने का दायित्व हर शहरवासी का है इसलिए हम लोगों को अपने दायित्व को बखूब निभाना होगा। श्री चौधरी ने मेगा सफाई चलाए जाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बडखल की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा व फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव का आभार जताते हुए कहा कि जो वर्षाे से नही हुआ, अब हो रहा है इसलिए सभी लोग इस कार्य में सहयोग करें और शहर को स्वच्छ रखे।