फरीदाबाद, 11 दिसम्बर । स्वच्छ बनेगा फरीदाबाद अभियान को सफल बनाने के लिए निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देशानुसार शनिवार को भी मैगा सफाई अभियान बेहतरीन ढंग से सभी वार्डों में चलाया गया, जिसमें नगर निगम के पार्षदों, वार्ड के नोडल अधिकारियों, निगम की इंजीनियरिंग व सैनिटेशन टीम, वार्ड कमेटी, उद्यान विभाग की टीम, मास्टर ट्रेनर्स, वॉलिएंटर्स आरडब्ल्यूए आदि ने मिलकर विभिन्न वार्डों की अनेकों कालोनियों-गलियों, सडक़ों, गलियों, पार्को, मार्केट एरिया में साफ-सफाई करवाई तथा अतिरिक्त, धूल उत्सर्जन से ग्रस्त पक्की व कच्ची सडक़ों पर टैंकरों द्वारा पानी का छिडक़ाव भी करवाया। जगह जगह पड़े कूड़े के ढेरों को जेसीबी की सहायता से उठवाया गया और अनाधिकृत जगहों पर भी सफाई करवाई गई। अभियान के तहत प्रमुख चौक-चौराहों के साथ ही नाले-नालियों की सफाई भी की गई थी। कर्मचारियों ने सडक़ों के किनारे बंद पड़ी हुई स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी की। स्वच्छता अभियान टीम के साथ-साथ एनजीओ तथा मार्किट वैलफेयर एसोसिएशन ने मार्केट एरिया के घर व दुकानों पर जाकर लोगों को हर घर व अपनी दुकान मे सूखे और गीले कचरे के अलग-अलग डिब्बे रखने और कूड़ा बाहर न डालकर इकोग्रीन की गाड़ी को देने के लिए कहा तथा एनजीओ ने स्लोगन और लाउडस्पीकर के माध्यम से गली-गली व बाजारों में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया एवं दुकानदारों को अपना सामान केवल अपनी दुकान के दायरे में ही रखने के लिए प्रेरित भी किया। इस सफाई अभियान के तहत बताया गया कि कोई भी व्यक्ति या दुकानदार कूड़ा कर्कट फैलाता है, या जलाता है तो निगम द्वारा चालान भी किया जाएगा। मेगा सफाई अभियान के तहत प्रत्येक जोन के क्षेत्रिय एवं कराधान अधिकारियों द्वारा जिन बकायेदारों पर निगम का सम्पत्ति कर, विकास शुल्क, लीज रैन्ट बकाया है को नोटिस भी बंटवाए गए तथा लोगों से अपील की है कि वह अपना टैक्स निगम में या घर बैठे ऑनलाईन जमा करवाएं। निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि इस अभियान के पीछे उनका यही मकसद है कि लोग सफाई के प्रति जागरूक हो और जिस तरह से अपने घर को साफ रखते है उसी तरह से अपनी कालोनियों व माकेट की दुकानों के आसपास सफाई रखे। उन्होंने मैगा सफाई अभियान के तहत दुकानदारों से अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने की अपील की है तथा इसके लिए 15 दिसम्बर तक का समय दिया गया है ताकि दुकानदार बिना नुक्सान के अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण को हटा लें, यदि उनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया तो 15 दिसम्बर के बाद निगम कार्यवाई करेगा और बाजारों सहित सरकारी जमीनों से सम्पूर्ण अतिक्रमण हटाएगा। निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि हर नागरिक को इस अभियान से जुडक़र शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास करना चाहिए। निगमायुक्त ने शनिवार को हुए मेगा सफाई अभियान के तहत नागरिकों, पार्षदों, वार्ड कमेटी, मास्टर ट्रेनर्स, वॉलिएंटर्स आरडब्ल्यूए का सहयोग देने पर हार्दिक धन्यवाद जताया तथा आगे भी अपील की है कि हर सप्ताह शनिवार और शुक्रवार को चलने वाले मेगा सफाई अभियान में भी अपना सहयोग इसी तरह दें और मेगा सफाई अभियान को सफल बनाएं।
