आज दिनांक 08.12.2021 को इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ एंड रिसर्च
जसना फरीदाबाद में एशियन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग
से फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का
शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने किया । इस कैंप
में जनरल फिजीशियन, रेस्पिरेटरी सिस्टम, गायनेकोलॉजी, ब्लड प्रेशर
शुगर और एसपीओ2 की जांच की गई। इस कैंप में अस्पताल के
डॉक्टर एवं सहायक कर्मचारियों के मुख्य भूमिका रही। डाक्टर
तनवीर मकबूल ने ने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का
निवारण किया और स्वस्थ रहने के सुझाव दिए। कैंप में महिला
डॉक्टर की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने लड़कियों से संबंधित
समस्याओं का निवारण किया। इस कैंप के सफल आयोजन में
संस्थान की अंग्रेजी की प्रवक्ता श्रीमती सुप्रिया डांग की मुख्य
भूमिका रही।
