डाइल 112 इआरवी 179 इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बिजेन्द्र की टीम ने आरोपियों को मौके से किया काबू
फरीदाबाद, 6 दिसम्बर । सोमवार को बडखल चौक पर बदमाशों द्वारा युवक की बेरहमी से हथौड़े व रॉडों से की गई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले में कार्यवाही करते हुए थाना एनआईटी में आरोपी ललित ,प्रदीप और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और ललित व प्रदीप नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 द्वारा पूछताछ की जा रही है। तीसरे फरार आरोपी सचिन को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी ललित व प्रदीप फतेहपुर चंदीला गांव के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नीतीश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों ने आज सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-21 डी एरिया में कार में सवार 3 बदमाशों ने एक युवक को हथौड़े और रॉड से पीडि़त के पैर तोड़ दिए और गोली चलाकर भाग रहे थे। जिन्हें मौके से डायल 112 इआरवी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बिजेन्द्र की टीम ने दो आरोपी ललित और प्रदीप को काबू कर लिया है। तीसरा आरोपी सचिन मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पीडि़त व्यक्ति को पुलिस द्वारा फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि सभी आरोपी और पीडि़त व्यक्ति फतेहपुर चन्दीला के रहने वाले है। पीडि़त मनीष ने वर्ष 2020 में आरोपी प्रदीप के भाई योगेश के साथ थाना एनआईटी के एरिया में जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की थी। इस घटना की शिकायत एनआईटी थाना में दर्ज है। इसी रंजिश को लेकर बदले की भावना से आरोपियों ने पीडि़त व्यक्ति के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। फरार आरोपी सचिन को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ललित पर पूर्व में लड़ाई-झगड़े व अवैध शराब तस्करी के 2 मुकदमें तथा आरोपी प्रदीप पर एनडीपीएस एक्ट के 3 एवं लडाई झगडे के एक मुकदमें थाना एनआईटी में दर्ज है। आरोपी ललित व प्रदीप एवं पीडि़त मनिष तीनों अदालत से बेल पर चल रहे है।
