विजय प्रताप ने किया ऑनलाइन न्यूज पोर्टल का उद्घाटन

फरीदाबाद, : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे चौ. विजय प्रताप ने रविवार को एसजीएम नगर क्षेत्र में न्यूज 24 ऑनलाइन पोर्टल का विधिवत रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने पोर्टल के संचालक मिथलेश मिश्रा एवं गोपाल शर्मा को बधाई दी और मीडिया के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का आशीर्वाद दिया। विजय प्रताप ने कहा कि मीडियाकर्मी का जीवन संघर्ष एवं से भरा होता है। उसको अपना सर्वस्व छोडक़र समाज की भलाई के लिए मैदान में रहना पड़ता है और न जाने कब कौन सी खबर पर जाना पड़ जाए। इसलिए यह कैरियर अस्थिरताओं वाला कैरियर भी है। मीडिया को इसीलिए लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, क्योंकि जिस प्रकार बॉर्डर पर लडऩे वाले हमारे देश के जवाव हमेशा सजग रहते हैं, इसी प्रकार मीडिया के क्षेत्र में भी एक सजग एवं जागरूक पत्रकार का अपना अलग रुतबा एवं पहचान होती है। उन्होंने आज के युग को सोशल मीडिया का युग बताया और कहा कि सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक वर्ग सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है और हर कोई इसमें बेहतर संभावनाए तलाश रहा है। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलशन बग्गा, पूर्व महापौर सुबेदार सुमन, सुरेन्द्र दुग्गल, सांगवान, विनोद कौशिक, जयपाल चंदीला एवं विजय मावी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।