जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पर प्रदर्शन कर रहे विकास फागना को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद : एनएसयूआई के उपाध्यक्ष विकास फागना के नेतृत्व में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के छात्रों की होने वाली परीक्षाओ को ऑनलाइन माध्यम से करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को सेकड़ो छात्रों ने कॉलेज गेट पर अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन की तैयारी में थे लेकिन पहले से विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सुचना दे दी थी की आज फिर छात्र विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन करने गेट पर आ रहे है मौके पर पहुंच कर पुलिस प्रशाशन ने छात्रों को घेर लिया और उन पर लाठी चार्ज की और विकास फागना को पुलिस ने गिरफ्तार कर चौकी ले जाया गया। थोड़ी देर में ही छात्रों ने चौकी को घेर लिया। इस मामले की सुचना मिलते ही हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक चौकी में पहुंचे और छात्रों को समझाया। पुलिस ने विकास फागना को
शाम को छोड़ा दिया।