अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ प्रांगण में आज दिनांक 30-11-2021को यूथ
रेडक्रॉस,सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड और रेड रिबन क्लब के सहयोग से एक दिवसीय
स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कृष्णकान्त
गुप्ता जी की प्रेरणा व निर्देशानुसार समय-समय पर स्वास्थ्य सम्वन्धी
गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। आमंत्रित मुख्य वक्ता के रूप में डॉ०
एस० विद्या नायर, सीनियर परामर्शदाता, (Respiratory and Sleep Medicine
Department), , क्यू आर. जी. सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद ने राष्ट्रीय
राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या विषय पर चर्चा की। डॉ० नायर ने
वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों जैसे टीबी, अस्थमा व हृदय संबंधित बीमारियों
के कारण व उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेवजह घर से
बाहर ना निकले तथा सदा मास्क का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि बदलते दौर
में मधुमेह एक बड़ी समस्या बन चुकी है। लेकिन योगासनों के जरिए तथा अपनी
जीवनशैली को बदलकर इस बीमारी पर काबू किया जा सकता है। इस अवसर पर
महाविद्यालय ने आज क्यूआरजी हेल्थ सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद के साथ
2 वर्ष के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हूए ताकि महाविद्यालय के शिक्षक, गैर-
शिक्षक और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और जांच का कार्य
नियमित रूप से हो सके। इस अवसर पर श्री दुर्गेश सिंह (सहायक प्रबंधक,
क्यूआरजी हेल्थ सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद) भी उपस्थित रहे। इस अवसर
पर यूथ रेडक्रॉस के संयोजक डॉ० जयपाल सिंह, वाई आर सी के काउन्सलर श्री
सुभाष केलोरिया, श्रीमती नेहा गोयल (काउन्सलर, रेड रिबन क्लब), डॉ० देवेंद्र,
श्रीमती पूजा और सुश्री प्रिया अरोड़ा (काउन्सलर, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड)
उपस्थित रहे।
