समैरिटन फाउंडेशन ने सरकारी विद्यालय पिंगोड़ में1600 बच्चों को जूते जुराब व अन्य शिक्षण सामग्री प्रदान की 

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंगोड़ के प्रांगण में समैरिटन हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन ( SHEF ) के तत्वाधान प्रधानाचार्य सुशील कुमार कण्व की अध्यक्षता में पढ़े भारत- बढ़े भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था ने दरियादिली का परिचय देते हुए शिक्षण सामग्री , जूते जुराब ,खेलकूद व खाद्य सामग्री प्रदान की। जिसमें पांच कंप्यूटर सीपीयू मॉनिटर के साथ, दो प्रिंटर व स्कैनर , 24 छतपंखे, दस म्यूर जग, 400 मीटर टाटपट्टी, 45 मीटर दरी, 1657 जोड़ी जूते, 1600 जोड़ी जुराबे, 1440 कॉपी, 1400 पेन, 1400 पेन्सिल, 500 एग्जाम बोर्ड, 1440 बिस्किट पैकेट, 1440 नमकीन पैकेट, चार फुटबॉल, दो वॉलीबॉल, आठ बैडमिंटन रॉकेट, छह शटल , दो बल्ला,छह गेंद, दस कूदने वाली रस्सी तथा स्टाफ के लिए हेल्थ किट आदि सामग्री विद्यालय को दान स्वरूप भेंट की ।
समैरिटन फाउंडेशन के अध्यक्ष सुचित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विक्की सिंघानिया , महासचिव संदीप जैन , कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता, मुख्य सलाहकार कपिल सिंघानिया, मुख्य परिचालक/ संरक्षक दीपक सिंघानिया, संयुक्त सचिव अभिषेक अग्रवाल तथा समस्त पदाधिकारियों का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर डॉ.मामराज रावत तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा सरकारी विद्यालयों की मदद के लिए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य टेकचंद, शिवदत्त, पूर्व सरपंच बलवीर , वर्तमान सरपंच छंगालाल , डॉ बैजनाथ, कप्तान इंद्रजीत , रहीश मैनेजर, श्यामलाल, गोकुल, ओमप्रकाश, पप्पी पंडित, रमेश, शीलकुमार फौजी , सतीश , चंदर आदि गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन एकांत व नवीन कुमार प्रवक्ता ने संयुक्त रूप से किया।