राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ।

सर्वप्रिय भारत/ फरीदाबाद/ ऊषा शर्मा

आज राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में प्रिंसिपल डॉ. रुचिरा खुल्लर के दिशा निर्देशन तथा प्लेसमेंट सेल कन्वीनर डॉ. ललित शर्मा, को-कन्वीनर डॉ. जोरावर सिंह के संयोजन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि डॉ. पवन शर्मा, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी रहे, जिन्होंने छात्रों को करियर सम्बन्धी जागरूकता अपनाने को लेकर मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मिसेज युक्ति भारद्वाज, डायरेक्टर ऑफ स्ट्रैटेजी, AIM वर्ल्ड ऑफ एजुटेक ने छात्रों को स्किल-आधारित प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण कॉलेज में 11 फरवरी 2026 को होने वाले जॉब फेयर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अंत में प्रिंसिपल ने मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया और छात्रों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूरे कॉमर्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर, तकनीकी टीम में कंप्यूटर साइंस से श्री सुरेंदर, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. रितू शर्मा, डॉ. ईशा भाटिया, आर्ट्स स्ट्रीम से श्री अशोक अहलावत, श्री भगवान दास, श्री अवनीश सभी ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।