हरियाणा के इन 9 जिलों में लॉकडाऊन, शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर भी अगले आदेश तक बंद

Chandigarh News  हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कई जिलों में वीकली लॉकडाऊन लगाने की घोषणा की है। जिन जिलों में यह लॉकडाऊन लगाया गया है, उनमें पंचकूला, हिसार, गुरूग्राम, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। इन सभी जिलों में शुक्रवार की देर रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाऊन घोषित रहेगा। फिलहाल राज्य सरकार ने कई जिलों में घोषित माइक्रो कंटनेमेंट जोन में लॉकडाऊन लगाया हुआ है। जिस तरह से फरीदाबाद के माईक्रो कंटेनमेंट जोन में यह लॉकडाऊन लागू है। पंरतु अब प्रदेश के इन सभी नौ जिलों में लॉकडाऊन प्रभावी रहेगा।

 

शिक्षण संस्थान भी 31 मई तक बंद

इसके अलावा राज्य सरकार ने कोविड-19 की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी व प्राईवेट कॉलेज,कोचिंग सेंटर, आईटीआई, लाईबे्ररी, प्रशिक्षण संस्थान, आंगनवाडी व क्रैच को 31 मई तक बंद कर दिया गया है। अगले आदेश के बाद ही इन्हें खोलने का निर्णय लिया जाएगा। सरकार को कहना है कि वह संपूर्ण लॉकडाऊन की बजाए सख्ती से कोरोना पर काबू पाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं।