दिल्ली-NCR एक बार फिर धूल और धुंध की चादर में सिमटा

दिल्ली में ग्रैप-3 लागू, प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, जानिए इसमें क्या पाबंदियां-क्या छूट

दिल्ली में ग्रैप-3 लागू, प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, जानिए इसमें क्या पाबंदियां-क्या छूट

सर्वप्रिय भारत/ फरीदाबाद

दिल्ली-NCR एक बार फिर धुल और धुंध की चादर में सिमटा हुआ दिखा. शनिवार को देश की राजधानी के तमाम स्टेशनों पर एक्यूआई 400 के करीब दर्ज किए गए. प्रदूषण के बढ़ते संकट को देखते हुए दिल्ली में एक बार फिर ग्रैप-3 लागू कर दिया गया है. यानी कि इन नियम के तहत कई पाबंदियां रहेंगी चलिए जानते हैं क्या-क्या
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शनिवार सुबह तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसमें कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 8 बजे 393 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के जारी आंकड़ों में दिल्ली के एक्यूआई के बारे बताया गया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 12 दिसंबर को लगभग 4 बजे AQI 349 था. लेकिन आज का औसत एक्यूआई 394 के करीब दर्ज किया गया. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में एक बार फिर से ग्रैप-3 लागू कर दिया गया है.
• सभी गैर-आवश्यक निर्माण और विध्वंस कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित.
• इसमें मिट्टी का काम (Earthwork), ढेर लगाना (Piling), खुली खाइयां (Open Trenching), वेल्डिंग, पेंटिंग, प्लास्टरिंग, टाइल/फ्लोरिंग कार्य शामिल.
• रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट्स का संचालन बंद.
• निर्माण सामग्री (सीमेंट, रेत, फ्लाई ऐश) का परिवहन प्रतिबंधित.
• छूट: मेट्रो, हवाई अड्डा, रक्षा, स्वास्थ्य को धूल नियंत्रण के साथ अनुमति.
उद्योग और फैक्ट्रियां (Industries)
• कोयला, लकड़ी या अस्वीकृत ईंधन पर चलने वाले उद्योगों का संचालन निलंबित.
पत्थर तोड़ने वाली मशीनें (stone crushers) बंद.
• कोयला/लाइग्नाइट आधारित थर्मल पावर प्लांट्स बंद, सिवाय आवश्यक आपूर्ति वाले.
• प्रदूषणकारी इकाइयों पर सख्त निगरानी.
3. खनन गतिविधियां (Mining Activities)
• पूरे एनसीआर में सभी खनन और संबंधित कार्य पूरी तरह बंद.
4. वाहन प्रतिबंध (Vehicle Restrictions)
• BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल लाइट मोटर वाहनों (4 पहिया, LMVs) का दिल्ली और गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर में प्रवेश/चलना प्रतिबंधित.
• दिल्ली में पुराने डीजल गुड्स वाहनों पर भी प्रतिबंध.
• छूट: दिव्यांग व्यक्तियों को अनुमति.
• डीजल जेनरेटर सेट्स का उपयोग प्रतिबंधित (आपातकालीन को छोड़कर).
5. स्कूल और शिक्षा (Schools & Education)
• कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड/ऑनलाइन कक्षाएं अनिवार्य।
• उच्च कक्षाओं के लिए सामान्य कक्षाएं जारी, लेकिन मास्क और सावधानी बरतें.
• क्लास 5 तक हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन ऑप्शन), पैरेंट्स चुन सकते हैं.
6. कार्यालय और कर्मचारी (Offices & Work)
• सार्वजनिक, नगर निगम और निजी कार्यालयों में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति; बाकी वर्क फ्रॉम होम (WFH).
• केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए WFH पर फैसला ले सकती है.
• कार्यालय समयों में स्टैगिंग (staggering) यदि आवश्यक.
7. सड़क धूल नियंत्रण और अन्य उपाय (Road Dust Control & Others)
• सड़कों पर मैकेनाइज्ड सफाई, पानी छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन का बढ़ा उपयोग.
कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध.
• सार्वजनिक परिवहन (सीएनजी/इलेक्ट्रिक बसें, मेट्रो) की फ्रीक्वेंसी बढ़ाना.
• अस्पतालों में मरीजों की क्षमता बढ़ाना.
• (LMV) पर बैन रहेगा. BS-4 या पुराने डीजल मीडियम गुड्स व्हीकल पर रोक रहेगा, हालांकि एसेंशियल समानों की डिलिवरी करने वाले गाड़ियों पर छूट रहेगी.
कहां कितना एक्यूआई
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्से घने विषैले धुंध की परत में लिपटे रहे. सड़कों पर दृश्यता भी काफी घट गई थी. इसके परिणामस्वरूप, राजधानी के कई स्थानों को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया. CPCB के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार ने 436 का AQI दर्ज किया और घने विषैले धुंध की चादर में लिपटा रहा.
अशोक विहार (435), आईटीओ (425), डीटीयू (426), और नेहरू नगर (427) में वायु गुणवत्ता में गंभीर गिरावट दर्ज की गई, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आई. हालांकि, शहर भर में वायु गुणवत्ता में भिन्नता रही, जिसमें कई क्षेत्रों ने ‘बहुत खराब’ श्रेणी में AQI दर्ज किया. CPCB के अनुसार, नजफगढ़ ने 312 का AQI दर्ज किया, जबकि शादिपुर ने 375 दर्ज किया. ओखला फेज 2 और द्वारका सेक्टर 8 ने क्रमशः 400 और 394 का AQI दर्ज किया.